अध्यक्ष से पहले मैं खुद एक कार्यकर्ता, मिट्टी में मिट्टी होना पड़ता है : अश्वनी शर्मा

अश्वनी शर्मा संगठनात्मक बैठक में जिला पदाधिकारियों व कोर ग्रुप से हुए रु-ब-रु I

अध्यक्ष से पहले मैं खुद एक कार्यकर्ता, मिट्टी में मिट्टी होना पड़ता है : अश्वनी शर्मा

लुधियाना: भारतीय जनता पार्टी पंजाब के पूर्व विधायक व दूसरी बार नव-नियुक्त  प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा अपने लुधियाना आगमन के चलते जिला भाजपा अध्यक्ष जतिंदर मित्तल की अध्यक्षता में गुरु नानक देव भवन, फिरोज़पुर रोड पर आयोजित “कार्यकर्ता मिलन समारोह” में विशेष रूप से शामिल होने पहुंचे I लुधियाना पहुँचने पर हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी गर्मजोशी के साथ अपने चहेते अध्यक्ष का पुष्प-वर्षा व जयघोष के नारों के साथ भव्य स्वागत किया I अपनी लुधियाना फेरी के दौरान अश्वनी शर्मा संगठनात्मक बैठक के दौरान जिला पदाधिकारियों के साथ व कोर कमेटी के सदस्यों के साथ रु-ब-रु हुए व प्रदेश में भाजपा की सक्रियता बढ़ाने संबंधी पार्टी की भविष्य की रणनीति  को कार्यकर्ताओं के साथ साँझा किया I इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष प्रो. राजिंदर भंडारी, प्रदेश महामंत्री प्रवीन बंसल, दयाल सिंह सोढ़ी, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जीवन गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष रेनू थापर, प्रदेश भाजपा के कैशियर गुरदेव शर्मा देबी, प्रदेश प्रवक्ता अनिल सरीन, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी जनार्दन शर्मा भी उपस्थित थे I इसके उपरंत अश्वनी शर्मा गुरु नानक भवन में जिले के अधिकारीयों सहित हजारों कार्यकर्ताओं के विशाल जन-समूह के साथ रु-ब-रु हुए I

अश्वनी शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व दिग्गजों के साथ अपने राजनीतिक सफर का उधाहरण देते हुए कहा कि मैं सबसे पहले एक कार्यकर्ता हूँ और आज अगर मैं अध्यक्ष पद पर हूँ तो भी मैं आप जैसा ही हूँ और आप सबको मेरे साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चलाना ही मेरा सबसे पहला मकसद है I मुझसे पहले भी सभी नेताओं व अध्यक्षों ने भारतीय जनता पार्टी को पंजाब में सुदृढ़ करने के लिए प्रयास किये हैं I शर्मा ने कहाकि अगर भाजपा के अगर संगठनात्मक ढांचे के लोग ही सिर्फ इकट्ठे होकर पंजाब की जनता के साथ सरकार के खिलाफ खड़े हो जाएँ तो पंजाब में भाजपा की सरकार बनना तय है I शर्मा ने कहाकि “सिहांसन हमारा अंतिम लक्ष्य नहीं है, बल्कि सबको साथ लेकर आगे बढ़ना ही हमारा लक्ष्य और सोच है I” शर्मा ने कहाकि अब समय आ चुका है पंजाब में भारतीय जनता पार्टी का झन्डा बुलंद होने का समय आ गया है और इसके लिए भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को जनता के साथ मिलकर उनकी समस्याओं की लड़ाई साथ मिलकर लड़नी पड़ेगी I शर्मा ने कहाकि इसके लिए मिट्टी से मिट्टी होने के लिए कार्यकर्ता तैयार हो जाएँ I शर्मा ने कहाकि भाजपा कार्यकर्ताओं को मोदी जी के साथ कीचड़ साफ़ करने के लिए समुन्द्र में मोदी जी के साथ उतरना पड़ेगा I

अश्वनी शर्मा ने कहाकि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहाँ एक कार्यकर्ता नेता बन कर किसी भी पद तक पहुँच सकता है I शर्मा ने कहाकि वह खुद एक मंडल प्रधान से उठकर पंजाब के प्रधान व विधायक बने हैं, इसलिए वह जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को आने वाले मुश्किलों से भली-भांति जानते हैं I उनके पास चापलूसों व गुट्बाजों का कोई स्थान नहीं है I अश्वनी शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग माँगा और उन्हें उनके साथ चल कर पार्टी द्वारा दी गई चुनौती पर सफलता हासिल करने का आह्वान किया I शर्मा ने कहाकि मुझे घर से काम करने वाले नहीं बल्कि जनता के बीच रहने वाले कार्यकर्ताओं की जरूरत है I

अश्वनी शर्मा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए  नागरिकता संशोधन अधिनियम पंजाब में लागू न करने के लिए पर पंजाब की जनता के साथ धोखा करने की बात कही I कैप्टन को पाकिस्तान में अल्प-संख्यकों की बहु-बेटियों के साथ हो रहे अत्याचार नजर नहीं आते और यह कांग्रेसी जनता को इस कानून के खिलाफ भड़का कर देश में अशांति पैदा कर अपना राजनीतिक व हिंसक मंतव सिद्ध करने में लगे हुए हैं I शर्मा ने कहाकि कैप्टन ने शायद नागरिकता संशोधन अधिनियम पढ़ा नहीं है, तभी तो वह इसका विरोध कर रहे हैं I शर्मा ने कहाकि नागरिकता अधिनियम पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बंगला देश के कई हिस्सों में बहुसंख्यक मुस्लिम समुदाय द्वारा उत्पीडित अल्प-संख्यको (हिंदुओं, सिख, जैन, पारसी, बौद्ध और ईसाइयों) को धार्मिक, मानसिक, शारीरिक व अन्य उत्पीड़नों के चलते अपना सब-कुछ छोड़ कर अपने परिवारों सहित लम्बे समय से भारत में आ कर शरण लिए हुए लोगों को भारत की नागरिकता देने का कानून है I यह लोग मोदी का विरोध करना तो ठीक देश का विरोध करने से भी नहीं कतरा रहे, इन्हें देश और मोदी में कोई फर्क नजर नहीं आ रहा, क्यूंकि यह अपना अस्तित्व बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं I इनकी बुद्धि पता नहीं क्या हो गया है I  

अश्वनी शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वो सब इकट्ठे होकर देश की जनता को गुमराह करने वाले इन लोगों के खिलाफ जनता को जागरूक करें व अपने-अपने हलके में ज्यादा से जायद मिस्ड कॉल करवाएं I शर्मा ने CAA (नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019) को देश भर में लागू करवाने के लिए उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने इलाके की जनता से 88662-88662 पर अधिक से अधिक मिस्ड कॉल करवाने का आह्वान किया I शर्मा ने कहाकि वह खुद या उनके साथ के नेता किसी भी हल्के में जाकर कितने मिस्ड कॉल करवाए हैं उसकी चेकिंग कर सकते हैं और इसके लिए वो खुद भी अपने इलाके की चेकिंग करवाने के लिए तैयार हैं I

 अश्वनी शर्मा ने कहाकि कैप्टन सरकार ने विधानसभा चुनाव में लोक-लुभावन वादे कर प्रदेश की सत्ता हासिल की थी, लेकिन सता में आने के बाद एक भी वादा पूरा नहीं किया I कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब को कंगाली की कगार पर ला खड़ा किया है I जनता कैप्टन के शासन से त्राहि-त्राहि कर रही है I अश्वनी शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सूबे की कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस सरकार की कारगुजारी की जनता के सामने पोल खोल कर उन्हें उनकी जन-विरोधी नीतियों के बारे में जागरुक करें और केंद्र की मोदी सरकार की जन-हितैषी लाभकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचायें व जनता को अपने साथ जोड़ें I कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के इस आह्वान पर 2022 में सूबे में भाजपा सरकार बनाने के लिए दिए गए भावी लक्ष्य को मिलकर साधने के लिए जयघोष के नारों के साथ भरोसा दिलाया । जिला भाजपा अध्यक्ष जतिंदर मित्तल ने आये हुए सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और प्रदेश अध्यक्ष द्वारा किये गए आह्वान पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया I

दिनेश कुमार ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहाकि अश्वनी शर्मा पार्टी के एक निष्ठावान व कर्मठ कार्यकर्ता हैं और पंजाब का युवा कार्यकर्ता उनके साथ पूरे जोश के साथ उनके जुदा हुआ है I दिनेश ने कहाकि बहुत जल्द प्रदेश में संगठनात्मक ढांचे की बूथ स्तर तक की रचना पूरी कर ली जाएगी I उन्होंने कहाकि अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा का कद पंजाब में और बढेगा I

प्रो. राजेंदर भंडारी ने अपने संबोधन में कहाकि अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में 2012 के चुनाव में पार्टी ने 23 में से 19 सीटें हासिल की थी और इस बार भी शर्मा इतिहास दोहरेंगे और पार्टी पहले से ज्यादा सीटें हासिल करेंगी I भंडारी ने अश्वनी शर्मा को सभी की तरफ से पूरे सहयोग का भरोसा दिलाया I अश्वनी शर्मा प्राचीन दुर्गा माता मंदिर, सिविल लाइन व गुरुद्वारा दुख्निवरण साहिब में भी नतमस्तक हुए I  

इस अवसर पर जिला महामंत्री सतपाल सग्गर, रमेश शर्मा, रविंदर अरोड़ा, कमल चेतली, रजनीश धीमान, डॉ. सुभाष वर्मा, राजीव कतना, अशोक जुनेजा, पुष्पिंदर, योगेंदर मकौल, राम गुप्ता, राजेश्वरी गोसाईं, कान्तेंदु शर्मा, डॉ. निर्मल नय्यर, यशपाल जनोत्रा, मनमीत चावला, सुमन वर्मा, लक्की चोपड़ा, संजय गोसाईं, नीरज वर्मा, डॉ. सतीश, पंकज जैन, संजय कपूर, दविंदर जग्गी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष महेश शर्मा, सिमर चंडोक, दमन कपूर, अमित नागी, कुशाग्र, अंकित सैनी, एस.सी. मोर्चा अध्यक्ष दविंदर घुम्मन, बी.से.मोर्चा अध्यक्ष संजीव धीमान, महिला मोर्चा अध्यक्षा उमेश बदोरिया, किरण शर्मा, भूपेंदर कौर, रेखा, प्रार्थना, वंदना, कविता, जितेंदर गोर्या, अंकिता बत्रा, सुभाष डाबर, दिनेश सरपाल, अरुणेश मिश्रा, संजय शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा अजय अरोड़ा सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे I