विश्व शांति का संदेश लेकर आगे आएं युवाः कुलपति प्रो. बी.एम. यादव
अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर बीएमयू में विशेष कार्यक्रम आयोजित।
रोहतक, गिरीश सैनी। बाबा मस्तनाथ विवि, अस्थल बोहर में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस-2026 पर भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के तत्वावधान एवं आईक्यूएसी के सहयोग से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी विषयवस्तु सभी के लिए, हर जगह, हर दिन शांति में निवेश रही।
कुलपति प्रो. बी.एम. यादव ने कहा कि शांति केवल हिंसा और संघर्ष की समाप्ति नहीं, बल्कि प्रेम, सहयोग, समानता, सम्मान और आपसी विश्वास को मजबूत करना भी है। उन्होंने युवाओं से विश्व शांति, भाईचारे, सद्भाव, सहिष्णुता और सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार ने भी विचार रखे।
मुख्य वक्ता डॉ. विक्रम चौहान, सीमा यादव, सुमन कुमारी और सेवानिवृत्त प्राचार्य विजय कुमार शर्मा ने शांति के महत्व पर विचार रखे।
इस दौरान विद्यार्थियों के लिए कला एवं शिल्प प्रतियोगिता हुई। बीएससी जैव प्रौद्योगिकी की छात्रा हिमांशी प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय और संस्कृत विभाग की शोधार्थी दीपिका तृतीय रहीं। कार्यक्रम में शिक्षक, रोवर-रेंजर और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Girish Saini 

