दीपावली पर रोहतक में सीआर पॉलिटेक्निक मैदान में ही होगी पटाखों की बिक्री
उपायुक्त ने पुलिस, दमकल और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश
रोहतक, गिरीश सैनी। दीपावली पर पटाखों की बिक्री के लिए रोहतक में सीआर पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैदान को निर्धारित किया गया है। उपायुक्त सतबीर सिंह ने स्पष्ट किया कि पटाखों की बिक्री केवल निर्धारित स्थल पर ही होगी। इसके लिए उपमंडल अधिकारी (नागरिक), रोहतक की ओर से संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
उपायुक्त ने पुलिस, दमकल विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को आपसी समन्वय से सुरक्षा एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि पटाखों की बिक्री के दौरान निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करवाया जाए। साथ ही, बिक्री स्थल पर आगजनी की घटनाओं से बचाव, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं।
उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान आमजन की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Girish Saini


