एसपी गौरव राजपुरोहित ने पुलिसकर्मियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने का किया आह्वान, सुरक्षा व्यवस्था में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश

एसपी गौरव राजपुरोहित ने पुलिसकर्मियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

रोहतक, गिरीश सैनी। जिला पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने दीपावली के अवसर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मिठाई भेंट कर इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने रोहतक जिले के नागरिकों सहित हरियाणा पुलिस के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

अपने संदेश में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दीपावली शांति, प्रगति और समृद्धि का प्रतीक है। यह पर्व समाज के सभी वर्गों के साथ खुशियां साझा करने का संदेश देता है। उन्होंने नागरिकों से संबंधित प्राधिकरणों के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पर्यावरण अनुकूल और सुरक्षित दीपावली मनाने की अपील की।

एसपी ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को त्योहार के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी, मेहनत और समर्पण से ड्यूटी निभाएं, ताकि हर नागरिक सुरक्षित माहौल में दीपावली मना सके।