बीएमयू में योग कार्यक्रम आयोजित
रोहतक, गिरीश सैनी। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बाबा मस्तनाथ विवि, अस्थल बोहर में एक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस साल के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम योग फॉर हेल्दी एजिंग के अनुरूप प्रतिभागियों को योग के माध्यम से स्वस्थ, संतुलित एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कुलपति डॉ. बी.एम. यादव व कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सहित शिक्षक व गैर-शिक्षक कर्मचारी तथा विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया और विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास किया।
कुलपति डॉ. बी.एम. यादव ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य सांस्कृतिक विरासत है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और आत्मिक उन्नति का सर्वोत्तम साधन है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों से नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन जीने का संदेश दिया।
कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है। उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं कार्यक्षमता प्रदान करता है। योग विशेषज्ञ डॉ. गौरव ने कहा कि नियमित योगाभ्यास न केवल शरीर को स्वस्थ एवं सुदृढ़ बनाता है, बल्कि तनाव मुक्त जीवन और मानसिक शांति प्राप्त करने का भी प्रभावी माध्यम है। सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास करने तथा योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
Girish Saini 


