एमडीयू में प्रोजेक्ट फेलो के पद पर नियुक्ति के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 25 को

एमडीयू में प्रोजेक्ट फेलो के पद पर नियुक्ति के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 25 को
Source: IANS

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी में हरियाणा स्टेट हायर एजुकेशन काउंसिल द्वारा प्रायोजित शोध परियोजना के तहत प्रोजेक्ट फेलो के एक पद पर नियुक्ति के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 25 सितंबर को दोपहर 12 बजे सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी की लैब नंबर-114 में होगा।

परियोजना की प्रधान अन्वेषक प्रो दर्शना चौधरी ने बताया कि इस शोध परियोजना का उद्देश्य नैनो टेक्नोलॉजी और आरएनएआई के जरिए दलहनी फसल कीट मरुका वित्राता के पर्यावरण अनुकूल प्रबंधन और लोबिया में बीज सूक्ष्म पोषक तत्वों के संवर्धन पर शोध करना है।

आवेदन के लिए लाइफ साइंस में बीएससी और एमएससी में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। नेट या समकक्ष योग्यता वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जा सकती है। चयनित अभ्यर्थी को 25 हजार रुपए प्रतिमाह समेकित फेलोशिप मिलेगी और नियुक्ति दो वर्ष के लिए होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 24 सितंबर तक अपना विस्तृत सीवी और संपर्क विवरण परियोजना की प्रधान अन्वेषक प्रो. दर्शना चौधरी के ई-मेल पर भेज सकते हैं। इंटरव्यू में मूल दस्तावेजों के साथ स्वप्रमाणित प्रतियों का एक सेट लाना होगा। विस्तृत जानकारी एमडीयू वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।