कुलपति प्रो. विजय कुमार ने कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष से शिष्टाचार भेंट की
विवि रैंकिंग, प्लेसमेंट और शोध गतिविधियों की दी जानकारी
हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि, हिसार और चौ. देवीलाल विवि, सिरसा के कुलपति प्रो. विजय कुमार ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित लोक भवन में हरियाणा के राज्यपाल एवं दोनों विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने विवि की रैंकिंग, प्लेसमेंट, शैक्षणिक उपलब्धियों, शोध गतिविधियों और भावी विकास योजनाओं की जानकारी दी। जीजेयू कुलसचिव डॉ. विजय कुमार भी उनके साथ मौजूद रहे।
इस दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन, कौशल आधारित शिक्षा, शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को रोजगार की बदलती जरूरतों के अनुरूप तैयार करने पर चर्चा हुई। इसके अलावा डिजिटल प्रशासन, प्रवेश एवं परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, समयबद्ध परिणाम और विद्यार्थी सुविधाओं को बेहतर बनाने के मुद्दे भी उठे।
कुलाधिपति ने शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र निर्माण में विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।

Girish Saini


