प्रेम, भाईचारे और सद्भावना का संदेश देता है दीपावली पर्वः राजेश जैन

जैन पब्लिक स्कूल में दीपावली महोत्सव, बच्चों के प्रोजेक्ट्स ने मोहा मन

प्रेम, भाईचारे और सद्भावना का संदेश देता है दीपावली पर्वः राजेश जैन

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय माता दरवाजा स्थित जैन पब्लिक स्कूल में दीपावली महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्यार्थियों ने आकर्षक प्रोजेक्ट्स के जरिए अपनी रचनात्मक प्रतिभा और कल्पनाशीलता का प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि, समाजसेवी राजेश जैन ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों के हुनर की सराहना की। उन्होंने कहा कि दीपावली प्रेम, भाईचारे और सद्भावना का प्रतीक है। शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों का विकास भी जरूरी है। जैन सभा प्रधान रवि जैन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को उपहार भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी।