भारतीय संविधान विषय पर प्रश्नोत्तरी में लोक प्रशासन विभाग की टीम रही विजेता

भारतीय संविधान विषय पर प्रश्नोत्तरी में लोक प्रशासन विभाग की टीम रही विजेता

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के लोक प्रशासन विभाग द्वारा -भारतीय संविधान विषय पर आयोजित इंटर डिपार्टमेंट/इंटर कॉलेज/इंस्टीट्यूट प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का शुभारंभ विभागाध्यक्ष प्रो सेवा सिंह दहिया ने किया। उन्होंने प्रतियोगिता के उद्देश्य और भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन शोधार्थी पूजा गोयल ने किया। इस प्रतियोगिता में कुल 9 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लोक प्रशासन विभाग (एमडीयू) ने प्रथम, सैनी इंस्टीट्यूट ऑफ गर्ल्स एजुकेशन ने दूसरा और रक्षा एवं सामरिक अध्ययन विभाग (एमडीयू) की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी मास्टर की भूमिका डॉ. सतबीर सिंह चाहर ने निभाई। डॉ. सुमन लता ने आभार व्यक्त किया।