हिंदी विभाग में 'गेस्ट इन द क्लासरूम' कार्यक्रम कल

हिंदी विभाग में 'गेस्ट इन द क्लासरूम' कार्यक्रम कल

चंडीगढ़, 4 नवंबर, 2026: पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के हिंदी विभाग द्वारा एक नई पहल की गई है । कही अनकही मंच द्वारा गेस्ट इन द क्लासरूम की एक श्रृंखला आरंभ हो रही है जिसमें महीने के प्रथम और तृतीय शुक्रवार को यह कार्यक्रम आयोजित होगा।
इसका उद्देश्य बताते हुए विभागाध्यक्ष प्रोफेसर गुरमीत सिंह ने कहा कि विभाग में विभिन्न क्षेत्रों से विद्वानों को आमंत्रित करके विद्यार्थियों और शोधार्थियों के साथ  संवाद स्थापित करवाने का हमारा प्रयास है। यह एक सहज संवाद बैठक रहेगी जिसमें विद्यार्थी प्रश्न, जिज्ञासा एवं संदेह आदि को रख सकते हैं।
इस कड़ी में पहला कार्यक्रम 5 नवंबर को विभाग के आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी स्मार्ट कक्ष में 12 बजे होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रूप में पंजाब के ADGP व निदेशक पंजाब अन्वेषण ब्यूरो श्री एल. के. यादव उपस्थित रहेंगे।