इंटर कालेज पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में रुचिका ने बाजी मारी

इंटर कालेज पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में रुचिका ने बाजी मारी

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय लाल नाथ हिंदू कॉलेज में गणित विभाग द्वारा इंटर कालेज पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य गणित विषय को रोचक और बौद्धिक रूप में प्रस्तुत करना रहा। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामान्य जीवन में गणित, सेट्स व मैट्रिक जैसे विषयों पर आकर्षक दृश्य सामग्री, चित्र, आकृति और चार्ट का उपयोग कर प्रेजेंटेशन दी।

प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने कहा कि आज के डिजिटल युग में अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए पावर पॉइंट एक आवश्यक माध्यम है। विभागाध्यक्षा एवं कार्यक्रम संयोजिका डॉ. मीनाक्षी गुगनानी ने प्रतियोगिता को विद्यार्थियों के अकादमिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

इस प्रतियोगिता में रुचिका प्रथम, कनिष्का दूसरे, गुरकीरत तीसरे और गर्वित व ईशा चौथे स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. मीनाक्षी गुगनानी, डॉ. सन्नी कपूर व संतोष ने निभाई। प्राचार्य ने विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. प्रियंका साहनी, डॉ. पूजा नागपाल, तनु चुग, तनु चावला, भाविका आदि मौजूद रहे।