बढ़ती सर्दी के चलते रोटरी क्लब ऑफ रोहतक नेक्स्ट ने बांटे गर्म कंबल
रोहतक, गिरीश सैनी। लगातार बढ़ रही ठंड के मद्देनजर रोटरी क्लब ऑफ रोहतक नेक्स्ट तथा भगवान प्रिसिजन प्रा. लि. के संयुक्त तत्वावधान में गर्म कंबल दान अभियान चलाया गया। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अपूर्व नरूला, डॉ. ईशा नरूला, भगवान प्रिसिजन के एमडी अतुल बंसल, ज्योति बंसल, क्लब सचिव करण मखीजा, डॉ. अनीशा, विमल महता, सलोनी कक्कड़, साहिल अरोड़ा और रजत बख्शी ने स्थानीय सुखपुरा चौक के पास जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।
इस मौके पर क्लब सदस्यों ने 500 कंबल बांटे। क्लब के अध्यक्ष डॉ अपूर्व नरूला ने बढ़ती सर्दी से बचने के लिए सभी से जरूरी सावधानी बरतने की अपील की। समाजसेवी अतुल बंसल ने कहा कि आवश्यकतानुसार शहर के अन्य स्थानों पर भविष्य में भी गर्म वस्त्र दान अभियान जारी रहेगा। इस मौके पर सूची जैन सहित क्लब के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
Girish Saini 


