सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित

सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) के सिविल इंजीनियरिंग विभाग तथा यूथ रेड क्रॉस (वाईआरसी) के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य संरक्षक के रूप में प्रो. सपना गर्ग (डीन स्टूडेंट वेलफेयर), प्रो. सोनिया मलिक (डीन इंजीनियरिंग साइंसेज), प्रो. अश्वनी ढींगरा (निदेशक, यूआईईटी), डॉ. आशा तथा प्रो. अंजू धीमान मौजूद रहे।

शिविर में विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं वाईआरसी स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान जागरूकता सत्र, व्यावहारिक प्रदर्शन तथा सूचना सामग्री का वितरण किया गया, जिसमें यातायात नियमों का पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग तथा तेज गति और लापरवाह ड्राइविंग के खतरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।