समाधान शिविरों की लंबित शिकायतें तुरंत निपटाएं अधिकारी, लापरवाही पर होगी कार्रवाईः डीसी
सीएम विंडो की 2025 की सभी लंबित शिकायतों के निपटारे के निर्देश, एटीआर रिपोर्ट की गुणवत्ता सुधारने पर जोर
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सतबीर सिंह ने अधिकारियों को समाधान शिविरों और सीएम विंडो की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निपटारा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी।
लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए डीसी ने कहा कि प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला एवं उपमंडल मुख्यालयों पर शिविर लगाए जा रहे हैं। अधिकारियों को पुरानी और दोबारा खुली शिकायतों का तत्काल समाधान करने के साथ कार्रवाई रिपोर्ट की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए।
उन्होंने विभागवार सीएम विंडो शिकायतों की समीक्षा करते हुए वर्ष 2025 की सभी लंबित शिकायतों का तुरंत निपटारा सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान एसडीएम आशीष कुमार, आरटीए सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Girish Saini


