बीएमयू में राष्ट्रीय सेमिनार, जोड़ों की सेहत पर मंथन

बीएमयू में राष्ट्रीय सेमिनार, जोड़ों की सेहत पर मंथन

रोहतक, गिरीश सैनी। बाबा मस्तनाथ विवि, अस्थल बोहर में फैकल्टी ऑफ मेडिकल एंड एलाइड हेल्थ साइंसेज के फिजियो केयर डोमेन क्लब ने आईक्यूएसी के सहयोग से -जॉइंट हेल्थ, मोबिलिटी, हेल्दी एजिंग एंड जेरियाट्रिक रिहैबिलिटेशन विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिभागियों ने हाइब्रिड मोड में ऑनलाइन और ऑफलाइन सहभागिता की।

इस दौरान कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार और डीन एकेजमिक अफेयर्स डॉ. नवीन कपिल मौजूद रहे। सेमिनार की संयोजक डॉ. सुमन रानी, सह-संयोजक डॉ. सोनिया सरोहा तथा आयोजन सचिव एवं फिजियोथेरेपी विभागाध्यक्षा डॉ. चारु शर्मा रही।

बतौर विशेषज्ञ, मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ बोन एंड जॉइंट्स, रोबोटिक सर्जरी एंड स्पोर्ट्स इंजरी के चेयरमैन डॉ. राजीव वर्मा और स्पाइन सर्जरी कंसल्टेंट डॉ. हमजा शेख ने व्याख्यान दिए। डॉ. वर्मा ने -हेल्दी एजिंगः प्रोटेक्टिंग योर बोन्स एंड जॉइंट्स विषय पर बढ़ती उम्र में हड्डियों व जोड़ों की देखभाल के उपाय बताए। वहीं, डॉ. शेख ने पोश्चरल डिसफंक्शन एंड लो बैक पेन पर कमर दर्द के कारणों, प्रभावों और बचाव पर चर्चा की। विशेषज्ञों ने सही शारीरिक मुद्रा, जोड़ों की गतिशीलता, कमर दर्द, पुनर्वास और कार्यात्मक स्वतंत्रता से जुड़े पहलुओं पर व्यावहारिक जानकारी दी। उन्होंने आधुनिक उपचार के साथ बचाव और समय पर पुनर्वास के महत्व पर जोर दिया।

इस दौरान आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बीपीटी तृतीय और चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों सहित पैरामेडिकल और नर्सिंग विभाग के विद्यार्थियों ने भी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य जोड़ों के स्वास्थ्य, गतिशीलता, स्वस्थ वृद्धावस्था और जेरियाट्रिक रिहैबिलिटेशन से जुड़ी नवीन एवं प्रमाण-आधारित जानकारी प्रतिभागियों तक पहुंचाना रहा।