प्रदेश में बढ़ते कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए भाजपा लुधियाना के 31 जुलाई तक सभी कार्यक्रम स्थगित किये 

संगठनात्मक गतिविधियां जारी रहेंगी

प्रदेश में बढ़ते कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए भाजपा लुधियाना के 31 जुलाई तक सभी कार्यक्रम स्थगित किये 
लुधियाना भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल

लुधियाना: कोरोना  महामारी की गंभीरता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के आदेशानुसार लुधियाना भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने भी पार्टी के सभी कार्यक्रम 31 जुलाई तक स्थगित कर दिए गए हैं।
कोरोना महामारी के चलते प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगाई गई है। प्रदेश में सभी राजनीतिक कार्यक्रम 31 जुलाई तक स्थागित किये गए है। भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने कहा की पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने इस बारे में भाजपा के सभी प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों व सभी कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि प्रदेश में बढ़ते कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए 31 जुलाई तक सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।
पार्टी के दिशा निर्देश के अनुसार सार्वजनिक कार्यक्रम जिसमें पांच से ज्यादा लोग इकट्ठा हों या होने का अंदेशा होगा वह सभी स्थगित कर दिए गए हैं, लेकिन संगठनात्मक गतिविधियां जारी रहेंगी। इस दौरान सभी भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार, केंद्र के स्वास्थ्य विभाग तथा प्रदेश सरकार द्वारा जारी किये गए दिशा-निर्देशों की खुद भी पालना करें तथा औरों को भी इस बारे में जागरूक करें।