क्यूएस एशिया रैंकिंग में जीजेयू ने बनाई जगह, भारत में 192वां स्थान

एशिया के 1722 संस्थानों में शामिल जीजेयू के शोध एवं शैक्षणिक गुणवत्ता को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

क्यूएस एशिया रैंकिंग में जीजेयू ने बनाई जगह, भारत में 192वां स्थान

हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी एशिया रैंकिंग-2027 में स्थान हासिल कर हरियाणा का गौरव बढ़ाया है। जीजेयू को भारत में 192वां, एशिया में 1101-1200 के वर्ग तथा दक्षिण एशिया में 354वां स्थान मिला है। इस वर्ष एशिया के 1722 और भारत के 327 संस्थानों को रैंकिंग में शामिल किया गया है।

कुलपति प्रो. विजय कुमार ने इसे विवि की शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि विवि ने कुल 17.2 अंक प्राप्त किए हैं। पीएचडी उपाधि धारक शिक्षकों के मानक में 73.4 और प्रति शोध पत्र उद्धरण में 40.6 अंक हासिल किए। कुलसचिव डॉ. विजय कुमार तथा आईक्यूएसी टीम ने भी इस उपलब्धि पर बधाई दी।