बीएमयू के फिजियोथेरेपी विभाग में विदाई समारोह आयोजित

सिमरन मिस फेयरवेल, अलीजा मिस ईव और झलक मिस पर्सनेलिटी बनी।

बीएमयू के फिजियोथेरेपी विभाग में विदाई समारोह आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। बाबा मस्तनाथ विवि, अस्थल बोहर के फिजियोथेरेपी विभाग में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि, कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार तथा डीएसडब्ल्यू डॉ. सुधीर मलिक ने शिरकत की।

कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि विद्यार्थी जीवन केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण चरण होता है। उन्होंने छात्रों को ईमानदारी, अनुशासन और निरंतर सीखने की भावना बनाए रखने की सलाह दी। डीएसडब्ल्यू डॉ. सुधीर मलिक ने कहा कि जीवन में लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए और उसे प्राप्त करने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने, समाज के प्रति जिम्मेदार बनने और अपने पेशे में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान संकाय सदस्यों डॉ. सोनिया, डॉ. ललित, डॉ. प्रीति, डॉ. ज्योति, डॉ. राम मेहर, डॉ. सपना, डॉ. वैशाली, डॉ. साक्षी और डॉ. पिंकी ने भी विद्यार्थियों को पेशेवर जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। समारोह की संयोजक डॉ. सुमन रानी व सह-संयोजक डॉ. मनीला दुहन ने बताया कि इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। सिमरन को मिस फेयरवेल, प्रणव को मिस्टर फेयरवेल, अलीजा को मिस ईव, नरेंद्र को मिस्टर ईव, झलक को मिस पर्सनालिटी तथा हिमांशु को मिस्टर पर्सनालिटी के खिताब से सम्मानित किया गया।