बीएमयू में शोध डिजाइन एवं परिकल्पना निर्माण पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित
बाबा मस्तनाथ विवि में बुधवार को ए रोड मैप फॉर रिसर्च डिजाइन और हाइपोथेसिस फॉर्मूलेशन विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य विवि में शोध संस्कृति को सुदृढ़ करना तथा शोधार्थियों को वैज्ञानिक अनुसंधान की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।
रोहतक, गिरीश सैनी। बाबा मस्तनाथ विवि में बुधवार को ए रोड मैप फॉर रिसर्च डिजाइन और हाइपोथेसिस फॉर्मूलेशन विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य विवि में शोध संस्कृति को सुदृढ़ करना तथा शोधार्थियों को वैज्ञानिक अनुसंधान की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।
बतौर मुख्य वक्ता, एमडीयू से प्रो. एस.सी. मलिक ने शोध डिज़ाइन की रूपरेखा, शोध समस्या के चयन की वैज्ञानिक प्रक्रिया तथा परिकल्पना (हाइपोथीसिस) के तार्किक निर्माण को सरल और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने शोध कार्य में नैतिकता, मौलिकता और अनुशासन के महत्व पर विशेष बल देते हुए शोधार्थियों को बहु विषयक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया, ताकि उनका अनुसंधान समाजोपयोगी बन सके।
इस दौरान कुलसचिव डॉ विनोद कुमार, डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. नवीन कुमार, आइक्यूएसी निदेशक डॉ. अरूप गिरी तथा परीक्षा नियंत्रक मुकेश सिंगला सहित विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, निदेशक एवं प्राचार्य मौजूद रहे।
व्याख्यान के दौरान प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता दिखाते हुए उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछकर विषय की गहन समझ प्राप्त की। अंत में डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. नवीन कुमार ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सुमन राठी ने किया।

Girish Saini 

