राष्ट्र निर्माण में इंजीनियरों की भूमिका बेहद महत्वपूर्णः कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार
बीएमयू में इंजीनियर्स डे पर गूंजी नवाचार की सोच, पोस्टर मेकिंग में रितिका अव्वल।
रोहतक, गिरीश सैनी। बाबा मस्तनाथ विवि, अस्थल बोहर में इंजीनियर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। कुलपति प्रो. बी.एम. यादव के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता समेत विभिन्न गतिविधियां हुईं।
कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार ने विद्यार्थियों को इंजीनियर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण और आधुनिक भारत के विकास में इंजीनियरों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। तकनीक, नवाचार और बदलती जरूरतों के दौर में इंजीनियरिंग देश को नई दिशा देने का कार्य कर रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीकी ज्ञान के साथ रचनात्मक सोच और नवाचार की भावना विकसित करने का आह्वान किया।
फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग के डीन डॉ. मुकेश सिंगला के निर्देशन में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में 19 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए इंजीनियरिंग, तकनीक और नवाचार से जुड़े विषयों पर आकर्षक पोस्टर बनाकर अपनी रचनात्मकता और तकनीकी सोच का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में रितिका ने प्रथम, नेहा ने दूसरा तथा नैंसी व सृष्टि ने तीसरा स्थान हासिल किया।

Girish Saini 

