गांधी कुष्ठ आश्रम में दिवाली मिलन कार्यक्रम
रोहतक, गिरीश सैनी। दीपावली के उपलक्ष्य में उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस समिति के अध्यक्ष सचिन गुप्ता के मार्गदर्शन में गांधी कुष्ठ आश्रम में दिवाली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर हरियाणा रेडक्रॉस समिति के वॉयस चेयरमैन अंकुश मिगलानी द्वारा रेडक्रॉस समिति द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों का निरीक्षण किया और कुष्ठ आश्रम में रहने वाले सभी परिवारों को मिष्ठान वितरित किया। इस दौरान रेडक्रॉस समिति के सचिव शामसुंदर भी मौजूद रहे।
Girish Saini 


