बाल संस्कार समारोह में बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

बाल संस्कार समारोह में बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

रोहतक, गिरीश सैनी। माता धनपति देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित दीपावली मंगल मिलन एवं बाल संस्कार समारोह में मुख्य अतिथि जिला जेल विजिटर सुभाष गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कुलदीप मित्तल ने प्रश्नोत्तरी आयोजित की। चेयरमैन हरिप्रकाश गुप्ता ने बच्चों को दीपावली का महत्व बताया।