दो साल से कम समय में विशेष शिक्षा के क्षेत्र में बीएमयू की पहल
राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के बाद क्लिनिकल मनोविज्ञान के नए पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी
रोहतक, गिरीश सैनी। बाबा मस्तनाथ विवि, अस्थल बोहर का विशेष शिक्षा विभाग दो साल से भी कम समय में शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों के जरिए अपनी पहचान बना रहा है। विभाग में बौद्धिक अक्षमता एवं श्रवण बाधित विद्यार्थियों के लिए बीए-बीएड स्पेशल एजुकेशन पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है। वहीं, मनोविज्ञान विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की जा चुकी है।
कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र से क्लिनिकल मनोविज्ञान में बीएससी, एमएससी, डी.साइ., पीडीसीपी और पीजीडीआरपी पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना है। कॉन्फ्रेंस में मानसिक स्वास्थ्य, समावेशी शिक्षा और दिव्यांगजन पुनर्वास पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए।

Girish Saini


