बीएमयूः वॉलीबॉल में मानविकी विभाग ने मारी बाजी

बीएमयूः वॉलीबॉल में मानविकी विभाग ने मारी बाजी

रोहतक, गिरीश सैनी। बाबा मस्तनाथ विवि, अस्थल बोहर में कुलपति डॉ. बी.एम. यादव के मार्गदर्शन में आयोजित पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप में मानविकी विभाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। विभिन्न विभागों की टीमों के बीच हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया।

फाइनल मुकाबले में मानविकी विभाग ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि विधि विभाग की टीम उपविजेता रही।

बतौर मुख्य अतिथि, कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना जैसे गुण विकसित होते हैं।

इस दौरान खेल निदेशक डॉ. अशोक कुमार, खेल सचिव डॉ. बबलू शर्मा, डॉ. ईशु खनगवाल, डॉ. प्रीति सांगवान, डॉ. बृजेश शिवहरे, डॉ. सोनिया, डॉ. मोनिका, डॉ. नवीन, डॉ. अमित अत्री और डॉ. कीर्ति सहित अन्य मौजूद रहे।