बीएमयू में रैगिंग के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम

विद्यार्थियों ने ली एंटी रैगिंग शपथ, सुरक्षित परिसर का संकल्प

बीएमयू में रैगिंग के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम

रोहतक, गिरीश सैनी। बाबा मस्तनाथ विवि, अस्थल बोहर में फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स के तहत डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन तथा डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स द्वारा संयुक्त रूप से एंटी रैगिंग शपथ समारोह आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने रैगिंग मुक्त परिसर बनाने और सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण शैक्षणिक वातावरण कायम रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के कन्वीनर डॉ. अनिल कनवा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि रैगिंग केवल अनुशासनहीनता नहीं, बल्कि किसी के आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाला गंभीर कृत्य है। उन्होंने विद्यार्थियों को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए रैगिंग न करने, न सहने और ऐसी किसी भी घटना की सूचना तत्काल विवि प्रशासन को देने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में विद्यार्थियों को आपसी सहयोग, समानता, भाईचारे और सम्मान की भावना अपनाने की शपथ दिलाई गई।

इस दौरान को-कन्वीनर डॉ. सविता लठवाल, आयोजन सचिव डॉ. नेहा गाबा, प्रबंधन एवं वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. जसप्रीत दहिया, कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशन विभागाध्यक्षा डॉ. ज्योति तथा डॉ. मोनिका मौजूद रही।