सोलो गायन में अनुष्का, सोलो डांस में स्वाति, मटकी सजावट में सिमरनजीत, रस्सी कूद में प्रियंका, कविता पाठ में रितु ने बाजी मारी
महिला छात्रावास में स्मृति कार्यक्रम आयोजित।
हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के कन्या छात्रावास परिसर में आयोजित स्मृति कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बतौर मुख्य अतिथि, विवि की प्रथम महिला डा. वंदना बिश्नोई तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में रजनी शर्मा ने शिरकत की। डा. वंदना बिश्नोई ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा को सृजनात्मक मंच देते हैं। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं से विद्यार्थी अपनी परंपराओं से भी जुड़ते है।
सोलो गायन में अनुष्का प्रथम व अर्चना दूसरे, डांस (सोलो) में स्वाति प्रथम व तमन्ना दूसरे, डुएट डांस में पायल व निशा प्रथम, हरमन व आकांक्षा दूसरे तथा अंशु व अंजली तीसरे स्थान पर रहे। मटकी सजावट में सिमरनजीत कौर ने प्रथम व याशी असलिया ने दूसरा, स्टोरी टेलिंग में दीपिका ने प्रथम, पेंटिंग में अनुष्का ने प्रथम व याशी असलिया ने दूसरा, रस्सी कूद में प्रियंका ने प्रथम, सोनिया ने दूसरा व संध्या ने तीसरा, कविता पाठ में रितु ने प्रथम, नेहा ने दूसरा व गरिमा ने तीसरा स्थान हासिल किया। रैम्प वॉक में सोनिया को मिस हॉस्टल क्वीन, रिंकू को मिस कॉन्फिडेंट तथा स्नेहा को मिस ब्यूटीफुल चुना गया। सभी विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
स्वागत संबोधन चीफ वार्डन प्रो. सुजाता सांघी ने किया। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी चीफ वार्डन डॉ. विनीता ने किया। इस दौरान प्रो. आशा गुप्ता, प्रो. सुमित्रा, प्रो.अराधिता, प्रो. वंदना पूनिया, डॉ. सुनीता रानी एवं डॉ. प्रज्ञा कौशिक सहित अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे।

Girish Saini 

