गुजवि के दो लिपिक सहायक के पद पर पदोन्नत

हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के दो लिपिकों को सहायक के पद पर पदोन्नत किया गया है। गैर शिक्षक कर्मचारी कल्याण संघ ने कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई व कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार छोकर का आभार व्यक्त किया।
संघ के प्रधान विपिन वधवा ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित किए गए चार प्रतिशत दिव्यांग कोटे को लागू करते हुए दो लिपिकों को सहायक के पद पर पदोन्नत किया गया है। कर्मचारी सुशील कुमार व सुरेन्द्र कुमार ने वर्ष 2014 में लिपिक के पद पर ज्वाइन किया था। इस दौरान संघ के उपप्रधान दीपक जांगड़ा, अनिल जांगड़ा, संदीप, बलराज, सतबीर नेगी, अल्पना, नितू व तमन्ना सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।