अवैध पोस्टर-बैनर पर निगम की सख्ती, होगी कार्रवाई

अवैध पोस्टर-बैनर पर निगम की सख्ती, होगी कार्रवाई

रोहतक, गिरीश सैनी। शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए नगर निगम ने अवैध पोस्टर, बैनर, फ्लैक्स और विज्ञापन बोर्ड लगाने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।

निगम आयुक्त सत्येन्द्र दुहन ने बताया कि एनफोर्समेंट टीम शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर बिना अनुमति लगी विज्ञापन सामग्री हटाने के साथ संबंधित लोगों को चिन्हित कर रही है। ऐसे मामलों में हरियाणा प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट, 1989 और विज्ञापन नीति के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकारी भवनों, दीवारों और बिजली के खंभों पर अवैध पोस्टर-बैनर लगाने से शहर की सुंदरता और स्वच्छता प्रभावित होती है। उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपील की।