सावित्रीबाई फुले के संघर्ष को भुलाया नहीं जा सकताः रेणू तंवर
सावित्री बाई फुले की 128 वीं पुण्यतिथि मनाई गई।

हिसार, गिरीश सैनी। स्थानीय राजीव नगर में सावित्री बाई सोशल वेलफ़ेयर सोसायटी द्वारा देश की प्रथम महिला अध्यापिका माता सावित्री बाई फुले की 128 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश सैनी सहित अन्य सदस्यों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने सावित्री बाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
अपना सारा जीवन महिलाओं को शिक्षित करने, छुआछूत, सती प्रथा, बाल विवाह, विधवा विवाह निषेध जैसी कुरीतियों के विरुद्ध आजीवन संघर्ष करने वाली सावित्री बाई फुले को नमन करते हुए समाज सेविका रेखा तंवर ने अपने संबोधन में सावित्री बाई फुले का जीवन परिचय दिया। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले के संघर्ष को भुलाया नहीं जा सकता और ऐसी महान देवी के पदचिह्नों पर चलते हुए हमें समाज सुधार के कार्य करने चाहिए। उन्होंने अपील की कि हमें आपसी भाईचारा मजबूत करने व समाज के सर्वांगीण विकास में हर संभव योगदान देने का प्रण लेना चाहिए।
इस दौरान रमेश सैनी, घीसाराम जमालपुरिया, नरोत्तम गोरीवान, ईश्वर सैनी नाटा, सौरभ पंवार, रवि सैनी जमालपुरिया, रॉबिन चौहान, सोनू जमालपुरिया, अक्षिता, वंशिका, जीनू, यश सैनी, हिमांशु सैनी, दीपक कटारिया, रजनीश रूद्रा, दीनू सैनी, तुषार, अनिल बालाण, मनोज, विपुल किरोड़ीवाल, प्रणव सैनी, रमेश किरोड़ीवाल सहित अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे।