रोहतक पुलिस ने मनाया संविधान दिवस
पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई।

रोहतक, गिरीश सैनी। रोहतक पुलिस द्वारा मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्थित सभागार में संविधान दिवस मनाया गया।
इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रवि खुंडिया द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई और संविधान के उद्देश्यों से अवगत कराया। उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि देश की अखंडता व प्रभुता को बनाए रखने के लिए संविधान की पालना करना सबका दायित्व है।
उन्होंने कहा कि संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य नागरिकों को संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता करना है। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को पहले राष्ट्रीय कानून दिवस मनाया जाता था। वर्ष 2015 से संविधान दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। उन्होंने बताया कि भारत का संविधान बनाने में 2 साल 11 माह और 18 दिन का समय लगा था। 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ।