नगर पालिका खन्ना के नये  प्रधान और उप प्रधान का हुआ चुनाव 

कमलजीत सिंह लद्दड़ और जतिंदर पाठक को  चुना गया प्रधान और उप प्रधान 

नगर पालिका खन्ना के नये  प्रधान और उप प्रधान का हुआ चुनाव 
मयुनसपिल कमेटी खन्ना के कमलजीत सिंह लददड और जतिंदर पाठक को प्रधान और उप प्रधान चुने जाने के बाद समर्थकों द्वारा हार पहनाकर खुशी जताई गई।

एस के शौरी द्वारा 
खन्ना:
एशिया की सबसे बडी अनाज मंडी के नाम से मशहूर खन्ना  शहर की नगर पालिका के नये  प्रधान और उप प्रधान का चुनाव  वीरवार दोपहर को 3 बजे किया गया। इस चुनाव में  कमलजीत सिंह लद्दड़ और जतिंदर पाठक को  प्रधान और उप प्रधान चुना गया जिस के पश्चात उनके समर्थकों द्वारा हार पहनाकर खुशी जताई गई। 

चुनाव को लेकर सुबह से ही खन्ना नगर कौंसिल दफ्तर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा था। नए प्रधान के स्वागत के लिए कौंसिल पूरी तरह से तैयार दिख रही थी। 14 फरवरी को हुए खन्ना नगर कौंसिल चुनाव के नतीजे 17 फरवरी को आ गए थे। कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत भी था, लेकिन पहले सरकार की तरफ से नोटिफिकेशन देरी से की गई तो उसके बाद स्थानीय स्तर पर इसे लटका दिया गया। इसके चलते दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद ही प्रधानगी के चुनाव के लिए बैठक रखी जा सकी।

आज नए अध्यक्ष के स्वागत के लिए कौंसिल दफ्तर में सफाई का काम युद्ध स्तर पर चल रहा था। कौंसिल के मेन गेट और अंदर रंग बिरंगे झंडे लगाए गए थे। टाउन हॉल को भी सजाया गया था। हर कुर्सी के आगे वार्ड नंबर लिखा था जिस पर उस वार्ड के पार्षद बैठे। कौंसिल स्टाफ पूरी तरह से चुस्त-दुरुस्त नजर आ रहा था।

यहाँ बताया जाता है कि अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित खन्ना नगर कौंसिल की प्रधानगी को लेकर सस्पेंस बना हुआ था। वीरवार सुबह को सियासी हलकों में से आई खबरों के अनुसार वार्ड 22 से पार्षद दविंधर सिंह बब्बू सबसे आगे बताये जा रहे थे  वहीँ वार्ड 18 से  हरदीप सिंह नीनू भी रेस में बराबर ही बताये जा रहे थे  जबकि  तीसरे स्थान पर वार्ड 28 से पार्षद कमलजीत सिंह लद्दड़ थे। उप प्रधान पद को लेकर भी कई तरह के कयास जारी रहे। ब्लाक कांग्रेस प्रधान जतिंदर पाठक इस पद के लिए मजबूत दावेदार थे।