राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार में एमडीयू प्रथम पुरस्कार से सम्मानित
रोहतक, गिरीश सैनी। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय को परिसर में ऊर्जा संरक्षण गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2022-23 के लिए 500 किलोवाट से ऊपर के संस्थानों और संगठनों की श्रेणी के तहत राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग, हरियाणा सरकार ने एमडीयू को उसके ऊर्जा संरक्षण अभियान के लिए सम्मानित किया है। एमडीयू के रजिस्ट्रार प्रो गुलशन लाल तनेजा ने चंडीगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में यह पुरस्कार प्राप्त किया। पुरस्कार समारोह में एमडीयू के कार्यकारी अभियंता जे.एस. दहिया व एसडीओ (इलेक्ट्रिकल) राजेश गुलिया भी उपस्थित थे। राज्य के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने पुरस्कार प्रदान किया।
कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने इस उपलब्धि के लिए संबंधित हितधारकों को बधाई देते हुए कहा कि मदवि ऊर्जा संरक्षण और परिसर में हरित प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए सभी प्रयास कर रहा है।
Girish Saini 

