आडिएंस के बीच आने को तैयार 'लवरेज़'
बदलाव के दौर से गुजर रहे बॉलीवुड की हालिया रिलीज हनुमान अंश ने बड़े-बड़े फिल्मी पंडितों का जोड़-गणित बिगाड़ दिया है। अच्छी बात ये है कि अब बड़े बैनर के साथ ही ऑडियंस नई कहानियों वाली प्रयोग धर्मी फिल्मों पर भी अपना प्यार लुटा रही है। इसी कड़ी में नये क्रॉफ्ट और अपने अलग अंदाज़ की किस्सागोई के साथ एक और फिल्म फिल्मी परदे पर धूम मचाने को तैयार है। इस फ़िल्म का नाम है - लव रेज़! निर्माता-निर्देशक मनोज कृष्ण की इस फिल्म का बीते दिनों मुंबई में धमाकेदार प्रिव्यू हुआ।
मुंबई: बदलाव के दौर से गुजर रहे बॉलीवुड की हालिया रिलीज हनुमान अंश ने बड़े-बड़े फिल्मी पंडितों का जोड़-गणित बिगाड़ दिया है। अच्छी बात ये है कि अब बड़े बैनर के साथ ही ऑडियंस नई कहानियों वाली प्रयोग धर्मी फिल्मों पर भी अपना प्यार लुटा रही है। इसी कड़ी में नये क्रॉफ्ट और अपने अलग अंदाज़ की किस्सागोई के साथ एक और फिल्म फिल्मी परदे पर धूम मचाने को तैयार है। इस फ़िल्म का नाम है - लव रेज़! निर्माता-निर्देशक मनोज कृष्ण की इस फिल्म का बीते दिनों मुंबई में धमाकेदार प्रिव्यू हुआ।
निर्देशक मनोज कृष्ण की फ़िल्म 'लवरेज़' का क्रॉफ्ट एक एन्थोलॉजी फिल्म है जिसमें प्यार और जुड़ाव की चार कहानियां सिनेमाई परदे पर एक साथ नज़र आती हैं। नारी प्रधान ये कहानियां समाज के ज्वलंत मुद्दों को अपनी सशक्त आवाज़ देकर अपने अंदाज़ में प्यार के रंग बिखेरती हैं।
इन कहानियों को बेहद खूबसूरती से फ़िल्मकार ने दिल्ली एनसीआर, मुबई, कोलकाता और मथुरा के आस पास की लोकेशन पर फिल्माया है। फिल्म में कुल मिलाकर चार गाने हैं। इनमें से तीन गानों को मशहूर गायिका मधुश्री भट्टाचार्य ने अपनी आवाज़ दी है। लव रेज़ का एक गाना पूछती फिर रहीं लड़कियां.... देशभर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, रेप और मर्डर जैसी घटनाओं पर एक ट्रिब्यूशनल गीत है। फिल्म की कथा पटकथा और गीत मनोज कृष्ण के हैं ।
फिल्म के कोलकाता शेड्यूल में एक गाना गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की रचना है।
लवरेज के गीतों को अपनी बेहतरीन धुनों से सजाया है रॉबी बादल ने।
प्रदर्शन के दौरान आमंत्रित प्रोडक्शन डिजाइनर, कलाकार, संगीतकार, गायक, समीक्षकों के बीच लव रेज़ को भरपूर प्यार और सराहना मिली।
गौरतलब हो अदहन क्रिएशन के बैनर तले बनी लवरेज़ पत्रकारिता और लेखन से निर्देशन में आये मनोज कृष्ण की डेब्यू फिल्म है। सर्कल क्रिएशन स्टूडियो में बनी लवरेज़ को टीएनवी फिल्म रिलीज करने जा रही है। इस दौरान टीएनवी के डायरेक्टर प्रज्ञेश कुमार सिंह ने बताया कि उनकी कम्पनी हमेशा सिनेमा के नये प्रयोगों के साथ खड़ी है और वो 'इंडी मेकर' को प्रोत्साहन देते हैं। उन्होंने बताया लव रेज़ जल्दी ही देशभर के सिनेमाघरों में आडिएंस के बीच होगी।
लव रेज़ में पंचायत फेम चंदन रॉय, नंद किशोर पंत, बसंत, रवि और राजेश रमन के साथ ही नवोदित सिमरन, दिव्या, राजश्री जैसी अभिनेत्रियों ने अभिनय किया है ।
महत्वपूर्ण जानकारी -
फिल्म का नाम - लवरेज़
अवधि - ढाई घंटा
निर्माता - अदहन क्रिएशन
लेखक-निर्देशक - मनोज कृष्ण
संगीत - रॉबी बादल
डीओपी - अरूप मंडल
एडिटर - मलय कृष्ण
वितरक - टीएनवी फिल्म्स
स्टूडियो -सर्कल क्रिएशन
कलाकार - चंदन रॉय, नंद किशोर पंत, बसंत, रवि, राजेश रमन, सिमरन, दिव्या, राजश्री

City Air News

