कलानौर में सेवा सेतु शिविर, मौके पर निपटी जनसमस्याएं और मिली योजनाओं की सौगात

कलानौर में सेवा सेतु शिविर, मौके पर निपटी जनसमस्याएं और मिली योजनाओं की सौगात

रोहतक, गिरीश सैनी। सेवा संकल्प अभियान के तहत कलानौर के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय परिसर में शुक्रवार को सेवा सेतु शिविर लगाया गया। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की।

उपायुक्त सतबीर सिंह ने कहा कि शिविर का उद्देश्य सरकारी सेवाओं और योजनाओं को लोगों के द्वार तक पहुंचाना है, ताकि पात्र लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शिविर में परिवार पहचान पत्र की त्रुटियां ठीक करने, नए राशन कार्ड, वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, दिव्यांग व विधवा पेंशन, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। कृषि, बिजली, पानी और राजस्व विभाग से जुड़ी शिकायतों का भी मौके पर समाधान किया गया।

उपायुक्त ने अधिकारियों को आवेदनों का निर्धारित समय में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और ग्रामीणों से सेवा सेतु शिविरों का लाभ उठाने की अपील की।