कमलेश भारतीय के नये कथा संग्रह ' सूनी मांग का गीत' का लोकार्पण

कमलेश भारतीय के नये कथा संग्रह ' सूनी मांग का गीत' का लोकार्पण

करियर मेकर्ज की महाप्रबंधक श्रुति मेहता ने आज प्रसिद्ध कथाकार व हरियाणा ग्रंथ अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष कमलेश भारतीय के नये कथा संग्रह ' सूनी मांग का गीत' का लोकार्पण अपने संस्थान में किया। श्रुति ने कहा कि वे बचपन से ही साहित्य पढ़ने की शौकीन है लेकिन अब कुछ पारिवारिक और कुछ संस्थान की जिम्मेदारियों के चलते यह शौक कुछ पीछे छूट गया है लेकिन कमलेश भारतीय सर की कहानियां बहुत सामाजिक, रोचक व संदेशप्रद होती हैं, तो समय निकाल ही लेती हूँ। उन्होंने भारतीय के निरंतर साहित्य लेखन पर भी बहुत प्रसन्नता व्यक्त की।