म्यूजिकल चेयर में ललिता, साइकिल रेस में किरण प्रथम

जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित।

म्यूजिकल चेयर में ललिता, साइकिल रेस में किरण प्रथम

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्थानीय छोटूराम स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता में आंगनवाड़ी वर्कर व गांव की महिलाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला कार्यक्रम अधिकारी कुमारी दीपिका सैनी ने किया।

इस दौरान महिलाओं को एनीमिया, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम, पोषण अभियान बारे जानकारी दी गई तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की शपथ दिलवाई गई। म्यूजिकल चेयर में ललिता प्रथम, मुकेश दूसरे व रेनू तीसरे स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो में सुदेश प्रथम, मंजू दूसरे व मंजू तीसरे स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में सुनीता प्रथम, प्रोमिला दूसरे व ज्योति तीसरे, 300 मीटर दौड़ में खुशबू प्रथम, शिल्पा दूसरे व प्रिया तीसरे तथा 400 मीटर दौड़ में मीनू प्रथम, भूमिका दूसरे व तनिषा रानी तीसरे स्थान पर रही। साइकिल रेस में किरण प्रथम, नेहा दूसरे व सुनीता तीसरे स्थान पर रही।

इस दौरान सीडीपीओ सांपला डिम्पल, सीडीपीओ रोहतक शहरी दमयन्ती, सीडीपीओ चिड़ी कमलेश, सीडीपीओ कलानौर मन्जू यादव, बिजेन्द्र, अनिल, सुनील सहित सभी सुपरवाईजर मौजूद रहे।