छात्राओं को सूक्ष्म व्यायाम एंव रंगीन बोतल जल चिकित्सा की जानकारी दी

छात्राओं को सूक्ष्म व्यायाम एंव रंगीन बोतल जल चिकित्सा की जानकारी दी

रोहतक, गिरीश सैनी। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में योग विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय योग शिविर के तीसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि डॉ प्रवीन कुमार व सोमनाथ भूटानी ने सूक्ष्म व्यायाम एवं रंगीन बोतल जल चिकित्सा की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को कर्ण शक्ति, ग्रीवा शक्ति व स्कंध शक्ति विकासक आदि सूक्ष्म व्यायाम के विषय में बताया।

सहायक प्रोफेसर संगीता दलाल ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सीखते हुए विभिन्न बीमारियों से संबंधित प्रश्न भी पूछे। सहायक प्रोफेसर ज्योति आर्या ने आभार व्यक्त किया।