पदोन्नति उपरांत वेतन निर्धारण करने पर जताया कुलपति का आभार

पदोन्नति उपरांत वेतन निर्धारण करने पर जताया कुलपति का आभार

हिसार, गिरीश सैनी। गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के चार लैब टेक्निशियनों तथा दो लैब अटेंडंटों को पदोन्नत कर वेतन निर्धारण करने पर गैर शिक्षक कर्मचारी कल्याण संघ ने कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई व कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार छोकर का आभार व्यक्त किया है।

संघ के प्रधान विपिन वधवा ने बताया कि विवि प्रशासन ने 26 मार्च 2018 को बारूराम, सुशील कुमार, आनन्द कुमार तथा राम बिलाश को लैब अटेंडेंट से लैब टेक्निशियन के पद पर पदोन्नत किया था। इसके अलावा सुभाष व बलराज को लैब अटेंडेंट के पद पर पदोन्नत किया गया था। लेकिन रिक्त पद न होने के कारण इन कर्मचारियों का वेतन निर्धारण नहीं किया गया था। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई द्वारा सरकार से नए पद लाकर सभी पदों का वेतन निर्धारण किया गया। इस दौरान उपप्रधान दीपक जांगड़ा, पूर्व प्रधान विरेन्द्र भारद्वाज, पूर्व महासचिव सुनील कौशिक, पूर्व महासचिव पुनीत खुराना सहित अन्य मौजूद रहे।