बिजली शिकायत निवारण फोरम की बैठक 5 नवंबर को
रोहतक, गिरीश सैनी। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता मनिंदर सिंह ने बताया कि उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम सर्कल की बैठक 5 नवंबर को सुबह 11 से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में सभी उपभोक्ता जिनका बिल विवाद एक लाख रुपए तक है या अन्य शिकायत है वह अपनी समस्याओं को फोरम के समक्ष रख सकते है, लेकिन बिजली चोरी से संबंधित शिकायतें इस फोरम में नहीं सुनी जाएंगी।
Girish Saini 

