दीपावली मिलन समारोह आयोजित
खानपुर कलां, गिरीश सैनी। भगत फूल सिंह महिला विवि के सेनिटेशन, सिक्योरिटी एवं हॉर्टिकल्चर स्टाफ के लिए दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
महिला विवि की कुलपति प्रो. सुदेश ने सभी स्टाफ सदस्यों को धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मिठाई वितरित की। उन्होंने सभी को और अधिक लगन के साथ बेहतरीन कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कुलपति ने कहा कि सेनिटेशन, सिक्योरिटी एवं हॉर्टिकल्चर स्टाफ पर्दे के पीछे रहकर विवि की आधारभूत व्यवस्था संभालता है।
कार्यवाहक कुलसचिव प्रो. श्वेता ने भी उपस्थित जन को धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान डॉ. दीपाली माथुर, सहायक सुरक्षा अधिकारी कली राम सहित संबंधित सुपरवाइजर एवं स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
Girish Saini 

