भाजपा लुधियाना के जिला अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंगल ने अपने मुख्यालय पर किया ध्वजारोहण

ये दिन भारत के गौरवशाली इतिहास के सबसे बड़े दिनों में से एक हैं--पुष्पेंदर  सिंगल 

भाजपा लुधियाना के जिला अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंगल ने अपने मुख्यालय पर किया ध्वजारोहण

लुधियाना, 15 अगस्त, 2022: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल की अगुवाई में भाजपा लुधियाना आजादी के अमृत महोत्सव की 75वीं वर्षगांठ पूरी होने पर दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत आज अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस (India Independence Day) मना रहा है ! स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा लुधियाना के मुख्यालय घंटा घर चौक़ पर भाजपा के जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के दौरान विशेष रूप से पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष परवीन बंसल,महासचिव जीवन गुप्ता,खजांची गुरदेव शर्मा देवी,मुख्य प्रवक्ता अनिल सरीन,एस.सी.मोर्चा के पंजाब अध्यक्ष राज कुमार अटवाल,सुखविंदरपाल सिंह ग्रेवाल,एडवोकेट विक्रमजीत सिद्धू,गुरदीप गोशा आदि शामिल हुए।

भाजपा जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल ने सभी शहर वासियों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।ये दिन भारत के गौरवशाली इतिहास के सबसे बड़े दिनों में से एक हैं। इसी इच्छाशक्ति के साथ प्रत्येक भारतीय को आगे बढ़ना है !  भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंगल ने बताया कि भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेंदर मोदी जी ने आजादी के 75 गौरवशाली वर्ष मनाने के लिए '75वां आजादी का अमृत महोत्सव' शुरू किया है. 75वें आजादी दिवस का अमृत महोत्सव के हिस्से के   रूप में 'हर घर तिरंगा' अभियान भी शुरू किया गया है ताकि लोगों को यह दिन सेलिब्रेट करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। और देश वाशियों के दिलों में देश भक्ति का जज्बा कायम रहे।  भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल ने कहा की 

आज हम जब आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं तो बीते 75 सालों में देश के लिए जीने-मरने वाले और संकल्पों को पूरा करने वाले सेना के जवानों, पुलिसकर्मियों,जनप्रतिनिधियों को भी याद करने का समय है। 75 साल में इन सबके योगदान को भी आज स्मरण करने का अवसर है। यह देश के कोटि-कोटि नागरिकों को भी नमन करने का वक्त है, जिन्होंने अपने सामर्थ्य के अनुसार देश के लिए काम किया। 

इस मौके पर सीनियर भाजपा नेता अशोक लूम्बा,संतोष कालडा,सतिंदर तजपुरिया,राजिंदर खत्री,पंजाब उद्योग प्रकोष्ठ के प्रधान दिनेश सरपाल,पार्षद दल की नेता सुनीता शर्मा,पार्षद सोनिया शर्मा,ऍम.एस.एम.ई के प्रधान प्रकोष्ठ के सुभाष डाबर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष किरण शर्मा ,एस.सी मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुलविंदर सिंह,ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष विजय सूरी, युवा मोर्चा के प्रधान कुशाग्र कश्यप,जिला उपाध्यक्ष सुनील मौदगिल,अश्वनी बहल,योगेंद्र मकोल,यशपाल जनोत्रा,राजेश्वरी गोसाई,महेश शर्मा,हर्ष शर्मा,जिला सचिव संजय गोसाई,नरिंदर मलहि अमित डोगरा,नवल जैन,पंकज जैन,विक्की,सरदार तरनजीत सिंह,कैलाश चौधरी,सुमन वर्मा,विक्की सहोता,सुरिंदर बाली,प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार,प्रवक्ता रमेश जैन बिट्टा,विशाल गुलाटी,विजय कालिया,आई.टी.के सह इंचार्ज हर्ष सरीन,मंडल प्रभारीयो में राजिंदर शर्मा,दीपक गोयल,सुमित टंडन,जज्बीर मनचंदा,परवीन शर्मा,चन्दन गुप्ता और मंडलों के प्रधानों में लक्की शर्मा,शिव राम गुप्ता,संजीव पूरी,हरबंश सिंह सलूजा,हिमांशु कालड़ा,अनित शर्मा,राकेश जग्गी,जसदेव तिवारी,तीर्थ तनेजा,गुरप्रीत सिंह सोढ़ी, केवल गर्ग,सुरेश गर्ग,संदीप वडवा,गौरव अरोड़ा,हरीश सग्गड़,यशपाल वर्मा,विनय मित्तल,संजीव पूरी,प्रिंस भंडारी,राजना गिल,विजय खटक,सुरेश गौड़,जीवन मेहरा,राजेश सरीन,रवि बाहरी,महिला मोर्चा की महामंत्री सिमा शर्मा,हेमा,सीमा शर्मा,रजनी,ज्योति वर्मा,संगीता भंडारी,युवा मोर्चा के महामंत्री अजिंदर सिंह,रोबिन चुघ,संजय शर्मा इत्यादी उपस्थित रहे ।