सीएम नायब सिंह सैनी 31 को रोहतक में
चौ. छोटूराम के 144वें जन्मोत्सव समारोह में होंगे मुख्य अतिथि।
 
                        रोहतक, गिरीश सैनी। 31 जनवरी और 1 फरवरी 2025 को मनाए जाने वाले रहबर-ए-आजम चौ. छोटूराम के 144वें जन्मोत्सव समारोह की तैयारियों को लेकर जाट शिक्षण संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना ने छोटू राम जन्मोत्सव समिति के पदाधिकारियों और कन्वीनर की एक बैठक में विशेष दिशा निर्देश जारी किए हैं।
उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को जाट कॉलेज के प्रांगण में आयोजित होने वाले समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा व भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा मौजूद रहेंगे। बतौर विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह व डॉ. आदित्य बतरा मौजूद रहेंगे।
छोटू राम जन्मोत्सव समिति की अध्यक्ष प्राचार्या डॉ. शबनम राठी ने बताया कि समारोह की तैयारियों के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया है।
 
                             
                 Girish Saini
                                    Girish Saini                                 
 
         
         
        

 
                                    
                                 
 
 
 
