दोआबा कॉलेज में आपातकालीन देख-भाल हेतु ब्लड टेस्टिंग वर्कशॉप आयोजित
जालन्धर, 3 नवम्बर, 2026 दोआबा कॉलेज के बॉयोटैक्नॉलोजी एवं एलाईड हैल्थ साईंसिस विभाग के द्वारा साईंस के विद्यार्थियों के लिए आपातकालीन देख-भाल हेतु तीन हफ्तों की ब्लड टेस्टिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया जिसमें कॉलेज के मैडिकल लैबोरेटेरी टैक्नॉलोजी (एमएलटी) के विद्यार्थियों ने प्रो. समाईल छाबड़ा- बायोटैक्नॉलॉजी विभागाध्यक्षा व फैक्लटी सुपरविज़न के अन्तर्गत कॉलेज के 603 विद्यार्थियों के विभिन्न बिमारियों से सम्बन्धित ब्लड टेस्टिंग प्रणालियों, एन्टी बॉडी मेचिंग, क्लीनिकल रिकोर्ड कीपिंग, डोनर रिकार्ड इत्यादि कार्य करने की समूची सिखलाई ली । इसमें मैडिकल आपातकालीन ज़रूरतों एवं तुरंत ब्लड की ज़रूरतों के अनुरूप एक मुक्कमल डाटाबेस भी तैयार करना सीखा ।
प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी ने इसमें भाग लेने वाले विद्यार्थियों तथा एनएसएस के स्वयंसेवकों को इस महत्वपूर्ण डाटाबेस को तैयार करने के लिए हार्दिक बधाई दी तथा ऐसी सामाजिक भलाई के यत्न को अच्छे तरीके से संपूर्ण करने के लिए मैडिकल लैबोरेटेरी टैक्नॉलॉजी एवं बायोटैक्नॉलॉजी के विद्यार्थियों की प्रशंसा की।

City Air News

