संगठनात्मक चुनाव के लिए भाजपा ने नियुक्त किए जिला पर्यवेक्षक
रोहतक, गिरीश सैनी। भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में संगठन चुनाव के लिए जिला पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। ये जानकारी प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ अर्चना गुप्ता ने दी।
डॉ अर्चना गुप्ता ने बताया कि पूर्व सांसद डॉ सुधा यादव को सिरसा, फतेहाबाद व भिवानी, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ को पंचकुला, अंबाला व यमुनानगर, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा को कैथल, कुरुक्षेत्र व करनाल, सुरेंद्र पूनिया को सोनीपत, रोहतक, जींद व झज्जर, घनश्याम दास अरोड़ा को पानीपत, फरीदाबाद व पलवल, मूलचंद शर्मा को महेंद्रगढ़, भिवानी व हिसार तथा वेदपाल एडवोकेट को गुरुग्राम, नूंह व दादरी के संगठनात्मक चुनाव के लिए जिला पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
Girish Saini 

