भाजपा जिला इकाई में 2 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा
अब तक कुल 8 मंडल अध्यक्षों की हुई नियुक्ति।
 
                        रोहतक, गिरीश सैनी। भाजपा जिला रोहतक इकाई में अब तक आठ मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्तियों की घोषणा हो गई है। शुक्रवार को महम विधानसभा के दो मंडलों महम व मोखरा के अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा पार्टी के प्रदेश कार्यालय "मंगल कमल" में जिला चुनाव प्रभारी सतेंद्र परमार ने वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में की।
जिला चुनाव अधिकारी संदीप जोशी की देखरेख में अब तक 8 मंडल अध्यक्षों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया है। जिला चुनाव प्रभारी सतेंद्र परमार ने कहा कि रोहतक जिले के कुल 15 मंडलों में से 8 मंडलों के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हो गए हैं। शेष 7 मंडलों के चुनाव भी जल्दी ही संपन्न होंगे। उन्होंने बताया कि महम मंडल से अमित जांगड़ा व मोखरा मंडल से मुकेश वशिष्ठ को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक ने बताया कि इससे पहले गोकर्ण मंडल से गीता अहलयान, कलानौर मंडल से कुलदीप कौशिक, सुनारिया मंडल से दिनेश धनखड़, सुंडाना मंडल से भूप सिंह, गढ़ी-सांपला मंडल से कपिल खत्री व मकड़ौली मंडल से जितेंद्र नांदल को अध्यक्ष चुना जा चुका है।
 
                             
                 Girish Saini
                                    Girish Saini                                 
 
         
         
        

 
                                    
                                 
 
 
 
