`आप' के नेता, कार्यकर्ता भाजपा जिला लुधियाना में शामिल हुए  

दविंदर सिंह,गुरमीत सिंह बिंद्रा,करण जोशी,सरदार वाहेगुरु सिंह ग्रेवाल,माणिक शर्मा अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल 

`आप' के नेता, कार्यकर्ता भाजपा जिला लुधियाना में शामिल हुए  

लुधियाना: भाजपा लुधियाना के जिला अध्य्क्ष पुष्पेंद्र सिंगल की अध्यक्षता में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी को अलविदा कह दविंदर सिंह,गुरमीत सिंह बिंद्रा अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल हुए जिनमे राजा तजिंदर सिंह,अश्वनी कालड़ा,रमेश भगत,राजन,रवि पंडित  और करण जोशी,सरदार वाहेगुरु सिंह ग्रेवाल,माणिक शर्मा ने भी भाजपा की नीतियों से जागरूक होकर भाजपा का दामन थामा है।
भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने कहा कि जो भी कार्यकर्ता साथी भाजपा में शामिल हुए हैं उनको उचित सम्मान दिया जायेगा। 
इस मौके पर पर भाजपा पंजाब के उपाध्यक्ष परवीन बांसल, एससी मोर्चा पंजाब के अध्यक्ष राज कुमार अटवाल,भाजपा जिला महासचिव सुनील मौदगिल,सतपाल सग्गड़,पार्षद दल की नेता सुनीता शर्मा,पूर्व डिप्टी मेयर आर डी शर्मा,जिला उपाध्यक्ष योगेंदर मकोल,राजिंदर हंस,जिला सचिव कांतेंदु शर्मा,संजय गोसाईं,किशन मोर्चा के प्रधान दविंदर सिंह घुम्मन ,प्रवक्ता पंकज जैन,डॉ सतीश कुमार, अभिषेक सिंगल,संजय शर्मा आदि मौजूद थे।