शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की ओर से 36वीं विशाल शोभा यात्रा 17 फरवरी 2023 को निकली जाएगी

इसी उपलक्षय में आज एक बैठक का आयोजन गुडमंडी स्थित महावीर मंदिर  ट्रस्ट में पवन शर्मा और पंडित ओ पी त्रिपाठी की अध्यक्षता में किया गया। 

शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की ओर से 36वीं विशाल शोभा यात्रा 17 फरवरी 2023 को निकली जाएगी

लुधियाना, 6 नवंबर, 2022: शिवरात्रि महोत्सव कमेटी रजि की ओर से 36वीं विशाल शोभा यात्रा शुक्रवार 17 फरवरी 2023 को चेयरमैन चरणजीत भार्गव और प्रधान सुनील मेहरा की अध्यक्षता में बड़ी धूमधाम से निकाली जा रही है। इसी उपलक्षय में आज एक बैठक का आयोजन गुडमंडी स्थित महावीर मंदिर  ट्रस्ट में पवन शर्मा और पंडित ओ पी त्रिपाठी की अध्यक्षता में किया गया। 

इस मीटिंग का शुभारंभ भजन गायक प्रीति शर्मा, देवेंद्र तायल, सुभाष सेठी और महावीर मंदिर की भजन मंडली ने भोलेनाथ बाबा का गुणगान कर किया। इस मौके मुख्य मेहमान के तौर पर हल्का सेंट्रल के विधायक अशोक पराशर पप्पी उपस्थित हुए। 

अपने सम्बोधन में विधायक अशोक पराशर पप्पी ने बताया कि देवों के देव महादेव भगवान भोलेनाथ सभी लोगों पर अपनी कृपा दृष्टि बरसाते हैं जिससे सभी लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। भोलेनाथ की कृपा से जन्म जन्मांतर के पाप धुल जाते हैं। यह वह देवता है जो एक लोटा पानी से प्रसन्न हो जाते हैं। 

इस मौके मीटिंग को संबोधित करते महावीर मंदिर के प्रधान पवन शर्मा  और पंडित ओ पी त्रिपाठी ने बताया कि भगवान भोलेनाथ की 36वीं विशाल शोभायात्रा प्रधान सुनील मेहरा द्वारा जो निकाली जा रही है उसमें सभी ब्राह्मण और सनातन धर्म के लोगों द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया जाता है और सभी भगवान भोलेनाथ के समक्ष नतमस्तक होकर इसकी कृपा पाते हैं।

इस अवसर पर चेयरमैन  चरणजीत भार्गव और प्रधान सुनील मेहरा ने बताया कि यह  विशाल शोभायात्रा गऊघाट मंदिर से शुरू होकर घाटी मुहल्ला चौक, दरेसी रोड और शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए देर शाम को वापिस शिव मंदिर गऊघाट में जाकर महाआरती के साथ संपन्न होगी। इस शोभायात्रा का जगह जगह पर लंगर भंडारे और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत  किया जाता है। इसमेंआज सभी लोगों को उपस्थित होकर लोगों की डयूटियां लगाई। 

इस अवसर पर प्रवीण शर्मा, अश्विनी महाजन, आयुष अग्रवाल, सुमित प्रकाश गोयल, लविश भार्गव, वशिष्ठ कुमार काला, बलदेव सिंह, अशोक कुमार गुप्ता, पवन मल्होत्रा, जसवंत सिंह विरदी, सतीश महाजन,  एस के सन्नी, पंकज कुमार,   सुखदेव सिंह, राजकुमार टंडन, मनु जैन, बृजमोहन महंत, गुलशन टंडन, डिप्टी कपूर, बनवारी हरजाई, रवि धवन, प्रवीण मित्तल, देवेंद्र तायल, प्रीति शर्मा, अमित गुप्ता, अंकुश गुप्ता, प्रवीण सिंगला, उमेश सोनी, रमेश महाजन, प्रदीप कुमार, महेंद्र धवन, रेनू बांसल,  सुनीता शर्मा, संतोष रानी, ज्योति शर्मा, प्रवीण गुप्ता, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, राजेंद्र प्रसाद, ऋषि प्रसाद, संजीव कपाही, एडवोकेट मुनिश अहूजा, गुग्गा राम, राहुल शर्मा, अमर कुमार, नरेश शर्मा, शिवम भारद्वाज, अशोक थापर, पंडित बाबूराम भारद्वाज, हरीश ग्रोवर, मंजू ग्रोवर, संजय थापर, रवि चौहान, राजू हंस, एडवोकेट साहिल शर्मा, जतिन जोशी, हरीश वर्मा, सी एम जिंदल, श्याम चोपड़ा, सुभाष सेठी, नवीन अग्रवाल, पवन सहगल, रविंदर आडवाणी, ज्योति रानी, हनी शर्मा, राजूकुमार, सतीश जैन, नीरज बिरला, नितिन कुमार, कमल आध्या आदि उपस्थित थे।