ई-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में जीजेयू के 13 विद्यार्थियों को मिली प्लेसमेंट

गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सौजन्य से आयोजित ई-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से विभिन्न कोर्सों के 13 विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कंपनियों में प्लेसमेंट मिली है। चयनित विद्यार्थियों को प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग, मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने के अवसर मिले हैं।

ई-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में जीजेयू के 13 विद्यार्थियों को मिली प्लेसमेंट

हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सौजन्य से आयोजित ई-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से विभिन्न कोर्सों के 13 विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कंपनियों में प्लेसमेंट मिली है। चयनित विद्यार्थियों को प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग, मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने के अवसर मिले हैं।

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रतिष्ठित कंपनियों में प्लेसमेंट से विद्यार्थियों की क्षमता पर उद्योग का भरोसा और मजबूत होता है। कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने भी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।

प्लेसमेंट निदेशक डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव आयोजन में इनोनोवेक्स प्राइवेट लिमिटेड, एमजे ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड, प्रकाश पाइप्स, कॉस्मो फर्स्ट लिमिटेड और जीएलएस फिल्मस शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में एचआर से बातचीत, तकनीकी साक्षात्कार तथा उम्मीदवारों की प्रोफेशनल दक्षता का मूल्यांकन शामिल रहा। इस ड्राइव में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और साइंस कोर्स के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सहायक प्लेसमेंट निदेशक डॉ. आदित्य वीर सिंह ने बताया कि एमबीए जनरल के संजय कुमार व कुशल पाल, एमबीए फाइनेंस के नितेश कुमार, एमबीए मार्केटिंग की सोनिया, एमबीए बिजनेस एनालिटिक्स की पदमा व विजय कुमार बेरागी को इनोनोवेक्स प्राइवेट लिमिटेड में, बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के सौरभ व प्रेम चंद को एमजे ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड में, बीटेक प्रिंटिंग के मनीष व योगेश को प्रकाश पाइप्स में, बीटेक प्रिंटिंग के शुभम को कोसमों फर्स्ट लिमिटेड में तथा बीटेक प्रिंटिंग के विकास व रोहित को जीएलएस फिल्मस में चुना गया है।