साइक्लोथॉन निकाल कर किया दांतों की स्वच्छता के प्रति जागरूक

साइक्लोथॉन निकाल कर किया दांतों की स्वच्छता के प्रति जागरूक

रोहतक, गिरीश सैनी। पं. भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विवि के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज द्वारा विश्व मौखिक स्वास्थ्य माह के अवसर पर एक साइक्लोथॉन का आयोजन किया। साइक्लोथॉन को डेंटल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मनु राठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान दांतों की स्वच्छता के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस के महत्व पर भी जोर दिया गया। संस्थान के फैकल्टी सदस्यों, छात्रों और कर्मचारियों ने विवि परिसर से मेडिकल मोड़ तक साइकिल चलाकर लोगों को स्वस्थ मुस्कान के प्रति जागरूक किया।

प्राचार्या डॉ. मनु राठी ने कहा कि संस्थान स्वास्थ्य सेवाओं को अस्पताल की दीवारों से बाहर निकालकर सीधे जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान डॉ शशि बाला, डॉ पंकज गहलोत, डॉ आदर्श, डॉ विपुल, डॉ देवेंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।