शुक्रवार को 4704 विद्यार्थियों ने दी 12वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षा

बोर्ड परीक्षाएं पुख्ता प्रबंधों के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुईः उपायुक्त सचिन गुप्ता

शुक्रवार को 4704 विद्यार्थियों ने दी 12वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षा

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा शुक्रवार को आयोजित 12वीं कक्षा की इतिहास एवं जीव विज्ञान विषयों की परीक्षाएं जिला प्रशासन द्वारा किये गए पुख्ता प्रबंधों के बीच शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। इतिहास एवं जीव विज्ञान विषयों की परीक्षा में कुल 4762 विद्यार्थियों में से 4704 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 58 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

उपायुक्त ने कहा कि इतिहास विषय में जिला में 3787 विद्यार्थियों से 3749 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि जीव विज्ञान विषय में 975 विद्यार्थियों में से 955 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। जिला प्रशासन द्वारा इन परीक्षाओं को सुचारू ढंग व नकल रहित संपन्न करवाने के दृष्टिगत उड़नदस्ते गठित किये गए है तथा ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किये गए है। पुलिस द्वारा भी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गए है।

उपायुक्त ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष 01262-271871 है।